Breaking: दुर्ग में बिजली कर्मचारी की करंट लगने से मौत, पोल पर चढ़ा था मेंटेनेंस करने

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले के भटगांव में एक बिजली कर्मचारियों की पोल पर मरम्मत करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। घटना रविवार लगभग 10:00 बजे के आसपास की है।

मिली जानकारी के अनुसार पावर हाउस बिजली स्टेशन से बिजली सप्लाई बाधित की गई थी। जिसके बाद मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा था। इसी बीच अचानक भटगांव के पोल में करंट आ गया। जिसके चलते मेंटेनेंस कर रहे कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलस गया।

पीड़ित को उपचार के लिए निहार हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र की है। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच में छूट गई है।

Related posts

धमतरी में TI ने बीच बाजार व्यापारी को जड़ा थप्पड़

पुणे में नानी के घर छुट्टी मनाने आई 4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या

छत्तीसगढ़ में 3 मई से मिलेगी IPL की टिकट, 10 और 13 मई को रायपुर में मुकाबला