आंदोलन करने वाले छात्रों के स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री, बोले-हर समस्या का समाधान, सेल्फी भी ली

आंदोलन करने वाले छात्रों के स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री, बोले-हर समस्या का समाधान, सेल्फी भी ली

CG Prime News@दुर्ग. chhattisgarh Education Minister Gajendra Yadav शिक्षकों की कमी को लेकर दो बार धमधा-खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर चक्काजाम करने वाले पेंड्रावन के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्र-छात्राओं से मिलने गुरुवार को स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव पहुंचे। 25 अगस्त को करीब 12 घंटे चले प्रदर्शन के बाद मंत्री ने स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे बातचीत की और नई शिक्षकीय व्यवस्था का जायजा लिया।

आंदोलन करने वाले छात्रों के स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री, बोले-हर समस्या का समाधान, सेल्फी भी ली

मंत्री ने कहा कि छात्रों की मांग की जानकारी मिलते ही उसी दिन विभागीय स्तर पर जरूरी व्यवस्था के निर्देश दे दिए गए थे। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की। इस दौरान आंदोलन में शामिल रहे छात्रों के साथ सेल्फी लेने के साथ वीडियो भी बनाया गया। विद्यार्थियों ने वीडियो में मंत्री को मांगों पर कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया।

तीन नए शिक्षकों से मिले, एक और जल्द आएगा

स्कूल पहुंचे तीन नए शिक्षकों से भी शिक्षा मंत्री ने बातचीत की और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्कूल में एक और शिक्षक की जल्द पदस्थापना की जाएगी। मंत्री ने स्कूल का निरीक्षण करने के साथ ग्रामीणों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्कूल की व्यवस्थाएं ठीक हैं, लेकिन लगातार निगरानी जरूरी है। अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

छात्रों की मांग पर प्राचार्य का भी बदला प्रभार

पत्रकारों से चर्चा में मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि छात्रों के आंदोलन की जानकारी मिलते ही विभागीय बैठक में आवश्यक निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि तीन शिक्षकों की तत्काल व्यवस्था की गई और प्राचार्य का दूसरी जगह तबादला कर दिया गया। अंडा गांव से नए प्राचार्य की व्यवस्था की गई है।

400 से 500 बच्चों के लिए 17 शिक्षकों की थी मांग

पेंड्रावन के स्वामी आत्मानंद स्कूल में करीब 400 से 500 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यार्थियों का कहना था कि 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। छात्रों ने कम से कम 17 शिक्षकों की मांग रखी थी। विशेष रूप से आर्ट्स और कॉमर्स विषयों में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित होने की बात सामने आई थी।

इसी मांग को लेकर विद्यार्थियों ने 21 अगस्त और फिर 25 अगस्त को धमधा-खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया था। दूसरे दिन का प्रदर्शन करीब 12 घंटे चला। रात करीब 12 बजे शिक्षा मंत्री से फोन पर बातचीत और आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने आंदोलन समाप्त किया था।

पानी और वाटर कूलर की समस्या भी सामने आई

स्कूल निरीक्षण के दौरान एक छात्रा ने शिक्षकों की कमी के साथ पानी की समस्या भी मंत्री के सामने रखी। छात्रा ने पर्याप्त पानी और वाटर कूलर नहीं होने की बात कही। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए और दो दिन के भीतर पानी व वाटर कूलर की व्यवस्था कराने की बात कही।

Related posts

चीनी के दाम में 35% उछाल, Blinkit-Zepto पर खरीदारी की लिमिट तय 

Bhilai: 50 लाख एडवांस लेकर इकरारशुदा मकान दूसरे को बेचा, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग मेयर की सरकारी गाड़ी में लगी आग, महापौर के नीचे उतरते ही धू-धूकर जली कार