विसर्जन के दौरान बवाल, दर्जनभर युवकों ने 1 युवक को दौड़ा,दौड़ाकर पीटा

सूरजपुर। CG Crime News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना निकलकर सामने आई है। यहां कृष्ण जन्माष्टमी विसर्जन के दौरान हुए मामूली विवाद खुनी झड़प में बदल गया। दर्जनभर से अधिक युवकों ने मिलकर एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। लात-घूंसों और डंडों से हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में युवकों ने इकट्ठे होकर इरादतन एक लड़के को दौड़ा दौड़ा कर लात-घूसों और डंडों से जमकर पीटा है। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग घटना का वीडियो बनाते रहे। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानें क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के रामेश्वरम गांव का है। जानकारी के मुताबिक, कृष्ण जन्माष्टमी के विसर्जन जुलूस के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो बाद में हिंसक झगड़े में तब्दील हो गया। दो पक्षों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गई। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दर्जनभर युवक एक युवक को जमीन पर पटककर लात-घूंसों और डंडों से पिटाई कर रहे हैं।

Related posts

छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों का तबादला, पवन देव का विभाग बदला

कांवड़ियों के जत्थे में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 26 घायल, गुस्साई भीड़ ने वाहन फूंका

भिलाई: हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स ने किया सुसाइड, एक साल पहले हुई थी शादी