Durg: बकाया भू-राजस्व की भुगतान नहीं करने पर संपत्ति की जाएगी कुर्क

दुर्ग@CG Prime News. भू-राजस्व, परिवर्तित लगान तथा अन्य उपकरों की वसूली हेतु बकायादारों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी उपरांत बकायदारों द्वारा बकाया राशि का भुगतान नहीं किये जाने की स्थिति में उनकी संपत्ति कुर्क व नीलामी की कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि दुर्ग तहसील अंतर्गत शामिल ग्रामों के साथ-साथ शहरी क्षेत्र के ग्राम जुनवानी, खम्हरीया, कुरूद , कोहका, पुलगांव, उरला, बघेरा में बड़े बकायेदार है। भू-राजस्व अथवा लगान जमा नही करने पर शासन को राजस्व की क्षति हो रही है। बकायादारों को निर्धारित बकाया राशि शीघ्र भुगतान कर चलान की प्रति तहसील अथवा पटवारी कार्यलय में जमा करने कहा गया है।

Related posts

कार्तिक आर्यन-ममूटी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड, यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के सम्मान

छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित दल्लीराजहरा-रावघाट नई रेल लाइन परियोजना पूर्ण, स्पीड ट्रायल हुआ

सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा भारी, BJYM जिलाध्यक्ष समेत 3 पर FIR