Durg: आदतन अपराधी भीम सोनकर एक साल के लिए जिलाबदर

Durg: आदतन अपराधी भीम सोनकर एक साल के लिए जिलाबदर

CG Prime News@दुर्ग. जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले आरोपियों पर कार्रवाई के तहत जिला दंडाधिकारी दुर्ग ने आदतन अपराधी भीम सोनकर को एक वर्ष के लिए जिलाबदर कर दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(ख) के तहत पारित आदेश के अनुसार भीम सोनकर को निर्धारित अवधि में दुर्ग जिले के साथ-साथ सीमावर्ती छह जिलों की सीमाओं से बाहर रहना होगा।

कुम्हारी थाने में दर्ज हैं पांच आपराधिक मामले

पुलिस के मुताबिक भीम सोनकर, उम्र 34 वर्ष, कुम्हारी थाना क्षेत्र के गैंगखोली वार्ड क्रमांक 12 का निवासी है। उसके खिलाफ वर्ष 2016 से 2024 के बीच थाना कुम्हारी में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंधित पांच प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की, लेकिन उसके आचरण में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

लगातार अपराध के बाद जिलाबदर की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि लगातार आपराधिक प्रकरण दर्ज होने और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद गतिविधियों में सुधार नहीं आने पर जिलाबदर का प्रकरण तैयार कर जिला दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उपलब्ध तथ्यों और अभिलेखों के आधार पर जिला दंडाधिकारी ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिलाबदर आदेश जारी किया।

इन छह जिलों में भी प्रवेश पर रोक

आदेश के तहत भीम सोनकर को एक वर्ष की अवधि के लिए दुर्ग के अलावा रायपुर, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बालोद और धमतरी जिले की सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं। यानी निर्धारित अवधि में वह इन सात जिलों की सीमा में निवास या प्रवेश नहीं कर सकेगा।

2016 से दर्ज होते रहे अपराध

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार भीम सोनकर के खिलाफ कुम्हारी थाने में 2016, 2017, 2019, 2021 और 2024 में मामले दर्ज हुए। इनमें भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और अन्य अपराध शामिल हैं। पुलिस के अनुसार लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

 

Related posts

सुसाइड कर रहे बेटे को बचाने पहुंचा पिता पहाड़ी से गिरा, मां और बेटे की भी मौत

पुलिस कांस्टेबल की नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायल छात्र साहिल की शिकायत पर FIR दर्ज, राहुल गांधी बोले- न्याय की तरफ पहला कदम