Durg: शादी से लौट रहे युवक से मोबाइल और कैश लूटने वाले नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

– 12 घंटे के अंदर पुलिस ने पहुंचाया जेल

भिलाई@CG Prime News. वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे एक युवक से मोबाइल व नगदी रकम लूट कर लुटेरे फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरु की। 12 घंटे में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ लूट के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की।

दुर्ग कोतवाली टीआई राजेश बागड़े ने बताया कि नयापारा निवासी शिवम गुप्ता (18 वर्ष) शनिवार की देर रात गंजपारा चौक के पास अपने दोस्त इन्द्रजीत मिश्रा के साथ वृंदावन होटल पुलगांव में वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था। आरोपी गंजपारा निवासी यमन गोड़ (22 वर्ष), रंजीत कंडरा (19 वर्ष) और एक नाबालिग ने घेरकर पकड़ लिया। शिवम के पास रखे मोबाइल व इन्द्रजीत मिश्रा के पेंट के जेब में रखे दो हजार रुपए लूटकर भाग गए।

Related posts

कार्तिक आर्यन-ममूटी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड, यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के सम्मान

छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित दल्लीराजहरा-रावघाट नई रेल लाइन परियोजना पूर्ण, स्पीड ट्रायल हुआ

सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा भारी, BJYM जिलाध्यक्ष समेत 3 पर FIR