महिला दिवस के दिन शराबी पति ने पत्नी की हत्या की, खून से लथपथ मिली लाश

महिला दिवस के दिन शराबी पति ने पत्नी की हत्या की, खून से लथपथ मिली लाश

CG Prime News@बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला दिवस के दिन एक शराबी सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की बाथरूम में सिर पटक कर हत्या कर दी। मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 8 मार्च दोपहर करीब 1 बजे की है। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेहरू नगर एमआईजी-33 निवासी 37 वर्षीय पुष्पलता यादव की उसके पति युवराज यादव (43 वर्ष) ने हत्या की है। युवराज यादव मोहनभाठा, कोटा का रहने वाला है।

किराए के मकान में की हत्या

सिविल लाइन थाने के टीआई सुम्मत साहू ने बताया कि दंपती करीब एक महीने पहले ही किराए के मकान में रहने आए थे। पुष्पलता यादव मजदूरी करके घर का खर्च चलाती थी, जबकि उसका पति युवराज शराब का आदी था और अक्सर पत्नी से मारपीट व दुव्र्यवहार करता था।

हत्या के बाद से फरार है पति

घटना के बाद आरोपी पति युवराज यादव फरार हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस टीमें गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले कलश यात्रा में चेन स्नैचिंग

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, महिला समेत 2 कर्मचारी घायल

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने लगाई फांसी, TMC ऑफिस में मिला शव