दुर्ग में डबल मर्डर, STF कांस्टेबल की प्रेमिका ने उसकी पत्नी और 8 साल के बेटे को चाकू से मारा

Oplus_16908288

CG Prime News@दुर्ग. STF constable wife and son murder in durg छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के दुर्ग में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां शनिवार सुबह एक शादीशुदा आरक्षक की प्रेमिका ने आरक्षक की पत्नी और उसके 8 साल के बेटे की चाकू मार कर हत्या कर दी। प्रेमिका के हमले से आरक्षक की दो बेटियां भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। एक बेटी ने बाथरूम में छुपकर अपनी जान बचाई। घटना स्मृति नगर चौकी अंतर्गत STF कॉलोनी की है।

सब्जी काटने वाले चाकू से किया हमला

आरोपी महिला ने प्रेमी की पत्नी पर 18 और सो रहे बच्चे पर चाकू से 14 बार वार किए हैं। सुपेला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम रीना यादव है। उसके पति ललितेश यादव STF में आरक्षक है और वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ है। वह 15 दिन की छुट्टी पर दुर्ग आए थे। शनिवार सुबह करीब 8 बजे रेलवे स्टेशन रिजर्वेशन करवाने गए थे। तभी प्रेमिका घर में आ धमकी और सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए।

आरक्षक की मृत पत्नी

पड़ोसियों ने आरोपी महिला को पकड़ा

CSP भिलाई सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि इलाज के दौरान रीना यादव और बेटे आदित्य यादव की मौत हो गई। आसपास के लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। शुक्रवार दोपहर को भी आरोपी महिला कांस्टेबल के घर आई थी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

बेटियों को बचाने लड़ती रही पत्नी

मिली जानकारी के अनुसार हमले के दौरान आरक्षक की पत्नी ने आरोपी महिला का पैर पकड़ लिया था और बेटियों को भागने के लिए कहा। एक बेटी तान्या किसी तरह बाहर निकाल कर पड़ोसियों को सूचना देने में सफल रही। जबकि दूसरी बेटी नैना बाथरूम में छिप गई। सूचना मिलने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी महिला को पकड़ लिया। लोगों ने उसके हाथ से चाकू छीनकर पुलिस को सूचना दी।

एक दिन पहले भी हुआ था विवाद

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला सरोजिनी भारद्वाज उम्र 25 साल एक दिन पहले भी आरक्षक के घर पहुंची थी उसे समय आरक्षक ललितेश यादव ने उसे समझा कर वापस भेज दिया था आरोपी महिला जांजगीर की रहने वाली है और दुर्ग में किराए के मकान में रह रही थी आरक्षक ने ही उसे किराए के मकान में ठहराया था।

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

चर्चा यह भी है कि आरक्षक और आरोपी महिला ने शादी कर ली थी। दोनों के बीच फेसबुक के माध्यम से संपर्क हुआ था। महिला शनिवार सुबह 6:30 बजे सामान लेकर आरक्षक के घर पहुंची थी। इसके बाद सुबह लगभग 8:00 बजे यह पूरी वारदात हुई।

Related posts

छत्तीसगढ़- 33% महिला आरक्षण लागू करने शासकीय संकल्प होगा पेश

दुर्ग में मंत्री गजेंद्र की समीक्षा बैठक, बोले-जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

भिलाई के खुर्सीपार में 18 साल का लड़का 3.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार