दुर्ग में 11 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला, 382 पदों पर भर्ती

Oplus_16908288

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले के युवाओं के लिए रोजगार का बेहतर अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग और शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला शासकीय महिला आईटीआई, पुलगांव चौक दुर्ग परिसर में आयोजित होगा।

5 निजी कंपनियां करेंगी 382 पदों पर भर्ती

जिला रोजगार कार्यालय के उपसंचालक विष्णु कुमार केड़िया के अनुसार रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के 5 नियोजक शामिल होंगे। इनके माध्यम से तकनीकी और गैर-तकनीकी संवर्ग के कुल 382 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रोजगार मेले में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवाओं को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।

10वीं पास से इंजीनियरिंग उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। विभिन्न पदों की योग्यता और रिक्तियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर उपलब्ध कराई गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदक का जिला रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य बताया गया है।

दस्तावेज लेकर पहुंचे अभ्यर्थी

रोजगार मेले में भाग लेने वाले युवाओं को 11 सितंबर को निर्धारित समय पर शासकीय महिला आईटीआई दुर्ग परिसर में अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों और आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेजों की प्रतियां भी साथ रखने की सलाह दी गई है।

रोजगार विभाग से मिल सकेगी जानकारी

रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी और मार्गदर्शन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग (मालवीय नगर चौक) में संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने योग्य युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

 

Related posts

दुर्ग जनदर्शन में फौती नामांतरण, उपस्वास्थ्य केंद्र की मरम्मत की शिकायत 

CG को मिली बड़ी सौगात, बिलासपुर-पेंड्रा रोड की 3 री और कटनी-पेंड्रा रोड की चौथी-रेलवे लाइन मंजूर

भिलाई निगम चुनाव, 70 वार्डों का आरक्षण, सिटिंग पार्षदों के बदले समीकरण