भिलाई में बोरी में बंद मिली महिला की सड़ी हुई लाश

Oplus_16908288

CG Prime News@भिलाई. भिलाई के सुपेला चंद्रामौर्या अंडरब्रिज के पास बोरी में महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। सुपेला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां एक बोरी में महिला की तीन-चार दिन पुरानी साड़ी हुई लाश भरी हुई थी।

जांच के लिए भेजा मेडिकल कॉलेज

पुलिस ने महिला की लाश को बोरी समेत जब्त करके मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। जहां जांच के बाद घटना का खुलासा होगा। सुपेला थाना पुलिस ने बताया कि मृत महिला उम्र 35 से 40 वर्ष की है। उसके हाथ में गोदना से कई लोगों का नाम लिखा हुआ है।

फिलहाल आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। वहीं अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर भी जांच की जा रही है।

Related posts

दुर्ग में बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की

छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में होगी 5 हजार शिक्षकों की भर्ती

वीजा रद्द होने के बाद नाइजीरिया लौटना चाहती थी छात्रा, पुलिस ने दिलाए 24 हजार