भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर निर्माण को निगम ने किया ध्वस्त, पुलिस में एफआईआर

भिलाई@CG Prime News. कोहका क्षेत्र में रुंगटा कॉलेज के पीछे राजा गार्डन के पास अवैध रूप से प्लाटिंग तैयार करने की मंशा से जमीन को समतल कर प्रिकास्ट वॉल से बाउंड्रीवाल निर्माण करने का मामला सामने आया है। कोहका कुरूद की सीमा से लगे हुए नाला किनारे की जमीन पर अवैध प्लाटिंग की सूचना मिलने पर जोन 1 के आयुक्त सुनील अग्रहरी, तहसीलदार योगेन्द्र वर्मा तथा राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्लाटिंग करने के उददेश्य से बनाई गई मार्ग संरचना, चूना मार्किंग से किए गए ले आउट और प्रिकास्ट से बनाए गए 200 मीटर बाउंड्रीवाल को ध्वस्त किया। तहसीलदार ने अवैध प्लाटिंग करने वालों के विरूद्ध अपराध दर्ज करने के लिए कहा है।

Related posts

अर्नब से फसलें तबाह, CM साय ने सभी जिला कलेक्टर को फसल क्षति सर्वे कराने दिए निर्देश

भिलाई: BSP के नगर सेवा विभाग का घेराव, आवासों से बेदखली के विरोध में उतरे लोग, video

छत्तीसगढ़ के रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव में ACB-EOW का छापा