बकरी चराने पर हुआ विवाद, बेमेतरा में पोते ने कर दी बुजुर्ग दादा की हत्या

सीजीनप्राइमन्यूज.कॉम@दुर्ग/बेमेतरा. बकरी चराने के विवाद में सगे पोते ने अपने ही बुजुर्ग दादा की हत्या कर दी। आरोपी पोते को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। घटना चंदुनु चौकी क्षेत्र के ग्राम केशतरा की है। जहां तीस वर्षीय पोता आरोपी सतीश निषाद ने 75 वर्षीय दादा मिलन निषाद की हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 7 जुलाई की है। आरोपी पोते ने टंगिया के बेंत से दादा पर हमला किया था।

बाड़ी में बकरियों के घुसने पर हुआ विवाद
चंदुुनु चौकी पुलिस ने बताया कि आरोपी पोता और दादा के बीच बकरियों के बाड़ी में घुसने पर विवाद हुआ था। दरअसल पोता बकरी चराता है। वह रोजाना की तरह मंगलवार को बकरियां चराने निकला था। इसी दौरान कुछ बकरियां बाड़ी में घुस गई। जिस पर दादा ने आपत्ति दर्ज कराते हुए पोते से बकरियों को बाहर निकालने कहा। इसी बात पर दोनों के बीच कहा सुनी हो गई और तैश में आकर पोते ने हाथ में रखे टंगिया के बेंत से दादा के सिर पर दे मारा। सिर में गहरी चोट लगने के कारण बुजुर्ग बेहोश हो गया। कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई।

Related posts

BSP में 90 लाख का लोहा चोरी, मुख्य आरोपी संजय सिंह UP से गिरफ्तार

भिलाई में 5.518 किलो अवैध गांजा बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार

आयतें पढ़कर फूंकता फिर करता रेप, वायुसेना अधिकारी की पत्नी का जबरन धर्मांतरण कराने की कोशिश