कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, 17 अगस्त से थे जेल में बंद, होंगे रिहा

रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने देवेंद्र यादव की जमानत मंजूर कर ली है। बता दें कि देवेंद्र यादव बीते 17 अगस्त से जेल में बंद थे। इस दौरान लोवर कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक उनकी जमानत खारिज हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया था। अब उन्हें सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। 

देवेंद्र पर लगा था दंगा भड़काने आरोप

बलौदाबाजार में एक प्रदर्शन के दौरान हिंसक भीड़ ने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में आग लगा दिया था। इस मामले में भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर लोगों को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप लगा है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। 

Related posts

दुर्ग बना अवैध गुटखा कारोबार का हॉटस्पॉट: कचांदुर में फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3500 किलो सामग्री जब्त

सरकारी जमीन पर भू-माफिया का अवैध कब्जा, दुर्ग जिला प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

दुर्ग जिले में भीम का मैंगो आईस कैंडी बैन, खाद्य विभाग ने असुरक्षित घोषित किया