Breaking News: टेम्पो ट्रैक्स और कार में टक्कर, 5 लोग घायल अस्पताल में भर्ती

वाहन में सवार में 7 लोगों को आई मामूली चोट

@CG Prime News @R.Sharma

भिलाई. रायपुर से उप मुख्यमंत्री अरुण साव के जनदर्शन से वापस लौट रहे टैंपोट्रैक्स की टक्कर कार से हो गई। हादसे में ट्रैक्स में सवार 12 ग्रामीण घायल हो गए। जिसमें पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंचा और घायलों को डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल पहुँचाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

अंडा थाना टीआई भानुप्रताप साव ने बताया कि घटना ग्राम अंडा के विनायकपुर चौक की है। पुलिस के अनुसार टैंपो ट्रंक्स सीजी 19- बीसी- 9897 रायपुर से बालोद जा रहा था। इधर कार सीजी 07- सीपी- 3864 दल्लीराजरा से दुर्ग के कोहका जा रही थी। उसी बीच विनायकपुर बस स्टैंड के पास जबरदस्त टक्कर हो गई। ट्रैक्स में 12 से 14 लोग सवार थे, उन्हें चोट आई है, जिन्हें अंडा थाना के 112 गाड़ी से जिला अस्पताल दुर्ग भेजा गया। वहीं कार के एक ही परिवार के ५-६ लोगों को नॉर्मल चोट आई हैं। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। किसी को गंभीर चोट नई आई हैं।

Related posts

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले कलश यात्रा में चेन स्नैचिंग

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, महिला समेत 2 कर्मचारी घायल

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने लगाई फांसी, TMC ऑफिस में मिला शव