CG Prime Breaking : युवक के सिर को पत्थर से कुचलकर की निर्मम हत्या, आरोपियों की तलाश

दुर्ग@CG Prime News. होली पर्व के दिन कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कातिल ने बड़ी बेरहमी से युवक के सिर को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे मर्ग कायम कर शव को जिला अस्पताल के मॉच्र्युरी में भेजवाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस तलाश में जुटी है।
दुर्ग कोतवाली टीआई राजेश बागड़े ने बताया कि शाम को सूचना मिली कि मोहलई में एक युवक की हत्या कर दी गई है। तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की बघेरा निवासी कुलेश्वर ठाकुर (25 वर्ष) से पहचान हुई। युवक के सिर पर चोट के निशान है, जिससे प्रतीत होता है कि हत्यारे ने बड़ी बर्बतापूर्वक पत्थर से सिर कुचलकर वारदात को अंजाम दिया है। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना की तफ्तीश की जा रही है। आरोपियो का अभी तक पता नही चल पाया है। फिलहाल कारण अज्ञात है।

Related posts

छत्तीसगढ़ से चोरी हुए 132 मोबाइल फोन पहुंचे बांग्लादेश, इंटरनेशनल कनेक्शन से पुलिस के उड़े होश

PM मोदी ने 174 जान बचाने वाले पायलट स्मित मच्छर से की बात, बोले- पूरे देश को गर्व 

दुर्ग में ड्राई डे पर अवैध शराब बेचते 12 आरोपी गिरफ्तार, 302 पौवा, 5 वाहन जब्त