नकटी में बुलडोजर एक्शन, महिला विधायक ने CM को लिखा पत्र, नहीं चाहिए जमीन

नकटी में बुलडोजर एक्शन, महिला विधायक ने CM को लिखा पत्र, नहीं चाहिए जमीन

CG Prime News@रायपुर. Bulldozer action in Nakti village Raipur रायपुर के माना एयरपोर्ट के पास स्थित नकटी(सम्मानपुर) गांव में बुलडोजर एक्शन को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। वहीं 85 ग्रामीणों के घर तोड़े जाने को लेकर अब विधायक भी विरोध में उतर गए हैं। कांग्रेस की महिला विधायक चातुरी डिग्रीलाल नंद ने सीएम विष्णु देव साय को पत्र लिखकर विधायक आवास लेने से इनकार कर दिया है।

नकटी में बुलडोजर एक्शन, महिला विधायक ने CM को लिखा पत्र, नहीं चाहिए जमीन

गरीबों का घर उजाड़कर मुझे विधायक आवास नहीं चाहिए

सरायपाली विधायक ने सीएम को पत्र में लिखा है कि सम्मानपुर (नकटी) गांव के 85 गरीब परिवारों को बरसात के मुहाने पर बेघर कर देना बेहद अमानवीय, असंवेदनशील और जनविरोधी निर्णय है। मैं इस अन्याय के विरुद्ध प्रत्येक पीडि़त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी हूं। आज मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर स्पष्ट कर दिया है कि गरीबों का घर उजाड़कर मुझे विधायक आवास नहीं चाहिए।

नकटी में बुलडोजर एक्शन, महिला विधायक ने CM को लिखा पत्र, नहीं चाहिए जमीन

सरकार गरीब परिवारों को भूमि आवंटित करे

विधायक ने पत्र में लिखा शासन के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा था कि कांग्रेस विधायक लिखित में दें कि उन्हें विधायक आवास के लिए जमीन नहीं चाहिए। बिन्द्रानवागढ़ विधायक साथी के बाद मैंने भी लिखित रूप से मुख्यमंत्री को अपना पक्ष भेज दिया है। अब सरकार भी अपनी नीयत और संवेदनशीलता साबित करे। यदि सरकार वास्तव में गरीब हितैषी है, तो जिन 85 परिवारों को बेदखल किया गया है, उन्हें उसी गांव में सम्मानपूर्वक भूमि आवंटित कर तत्काल पक्के आवास उपलब्ध कराए। विधायक आवास कहीं और बन सकते हैं, लेकिन किसी गरीब की उजड़ी हुई छत पर नहीं। यही मानवीयता है, यही न्याय है।

नकटी में बुलडोजर एक्शन, महिला विधायक ने CM को लिखा पत्र, नहीं चाहिए जमीन

पूर्व सीएम बघेल ने बोला सरकार पर हमला

नकटी में बेजा कब्जा हटाने पर सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस लगातार इस मसले पर हमलावर है तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौके पर पहुंच सरकार को निशाने पर लिए। पूर्व सीएम ने कहा कि सांसद के आश्वासन के बाद भी बुलडोजर एक्शन गलत है। वहीं बीजेपी इस मसले पर मौन है। स्थानीय विधायक अनुज शर्मा ने जरूर मीडिया से कहा है कि नकटी के विस्थापितों को कोई तकलीफ नहीं होने दी जाएगी। बतां दें कि रायपुर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नकटी के लोगों को अवश्य दिलासा दिया था कि उनके लिए बिना उचित बसाहट का इंतजाम किए, कब्जा नहीं टूटेगा। मगर उसके अगले दिन ही बुलडोजर कार्रवाई हो गई। जिससे पीडि़तों के साथ ही पूरे प्रदेश में भारी आक्रोश है।

पीएम आवासों को भी ढहा दिया

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट के पास स्थित नकटी गांव में सोमवार तड़के सुबह 75 से ज्यादा गरीब परिवारों के मकानों पर बुलडोजर चला दिया गया। इन मकानों में कुछ मिट्टी के बने घर थे, तो कुछ पक्के और बड़े मकान। ढहाए गए मकानों में प्रधानमंत्री आवास भी थे, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकारी सहायता से बनाया गया था। उसे भी जमींदोज कर दिया गया।

पुनर्वास के नाम पर दिए टूटे-फूटे फ्लैट

हालांकि, जिनके घर टूटे हैं, उन्हें नवा रायपुर के सेक्टर 30 में ईडब्लूएस के आवास अस्थायी रूप से मुहैया कराए गए हैं। टूटे मकानों से गृहस्थी के सामानों को सहेजकर नकटी के लोग रोते-बिलखते सेक्टर 30 के तरफ कूच कर रहे हैं पर वहां से भी उन्हें निराशा हाथ लगी है। पुनर्वास के नाम पर जिन ईडब्लूएस आवास में पीडि़त परिवारों को भेजा गया वहां न बिजली और न ही पानी की व्यवस्था। मकान की छत सीलन से भरी हुई है। खिड़की, दरवाजे टूटे हुए हैं। एक कमरे के फ्लैट में सुविधाओं का टोटा है। संयुक्त परिवारों के लिए एक कमरे के मकान में जिंदगी चलाना बेहद कठिन है।

कांग्रेस सरकार ने लिया था फैसला, भाजपा सरकार ने चलाया बुलडोजर

जिस नकटी गांव के लोगों की बस्ती को बुलडोजर से ढहाया गया है, वहां विधायक कालोनी बनाने का फैसला 2022 में कांग्रेस सरकार ने किया था। 2023 में वहां का बेजा कब्जा तोड़ा जाना था। कुछ कानूनी अड़चनों की वजह से उसे अंजाम नहीं दिया जा सका। दिसंबर 2023 में नई सरकार आई तो विधायकों का प्रेशर बढ़ा। इसके बाद 2024 में भी बेजा कब्जा में बसी बस्ती को तोडऩे की कोशिशें हुई मगर विरोध को देखते प्रशासन सफल नहीं हो पाया। इस बार प्लानिंग के तहत नकटी की तीस साल पुरानी बस्ती को तोड़ा गया। अवकाश के दिनों में नोटिस चस्पा किया गया और सोमवार कबीर जयंती के दिन तड़के पांच बजे बुलडोजर पहुंच गए। और भारी विरोध के बाद भी शाम होते-होते पूरी बस्ती के 77 मकान मलबे में तब्दील हो गए।

Related posts

भिलाई: वाट्सअप पर लिंक भेजकर लाखों की ठगी, दो आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी, आरोपियों के घर रेड, मिला मंदिर का रामराज्य कोष लिखा संदूक

Breaking: BSP में लोहा चोरी करते युवक गिरफ्तार, स्कूटी में मिला 220 किलो स्क्रैप