भिलाई के नेहरू नगर में बुलडोजर एक्शन, हाईटेक हॉस्पिटल के पास 4 अवैध कब्जे ढहाए

भिलाई के नेहरू नगर में बुलडोजर एक्शन, हाईटेक हॉस्पिटल के पास 4 अवैध कब्जे ढहाए

CG Prime News@भिलाई.Bulldozer action in Bhilai Nehru Nagar नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर में अवैध अतिक्रमण और सरकारी जमीन पर कब्जों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नेहरू नगर स्थित मॉडल टाउन क्षेत्र में चार अवैध प्रीकास्ट बाउंड्रीवाल को जेसीबी मशीन की मदद से हटाकर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान निगम प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही।

भिलाई निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने नेहरू नगर में चार अवैध प्रीकास्ट बाउंड्रीवाल हटाकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया।

शिकायत की जांच के बाद हुई कार्रवाई

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार जोन 1 क्षेत्र नेहरू नगर में हाईटेक हॉस्पिटल के समीप मॉडल टाउन क्षेत्र में सरकारी भूमि पर प्रीकास्ट बाउंड्रीवाल बनाकर दुकानों का संचालन किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद संबंधित वार्ड प्रभारी ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर निगम प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई का निर्णय लिया।

संयुक्त टीम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजस्व विभाग, बेदखली दस्ता और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन की सहायता से चार अलग-अलग अवैध प्रीकास्ट बाउंड्रीवाल को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई, जिससे अभियान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हो सका।

अवैध निर्माण पर सख्ती जारी रहेगी

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर की सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, बिना अनुमति निर्माण या अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि किसी क्षेत्र से ऐसी शिकायत प्राप्त होती है तो पहले जांच कराई जाएगी और शिकायत सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण न करें और किसी भी अवैध निर्माण की जानकारी प्रशासन को दें।

शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने पर जोर

निगम प्रशासन का कहना है कि स्वच्छ एवं सुंदर भिलाई के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए शहरभर में अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थलों और सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था, सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related posts

सावन सोमवार में CM ने बनाया मिट्टी का पार्थिव शिवलिंग, पत्नी के साथ की पूजा 

LPG e-KYC की बढ़ी डेडलाइन, 23 अगस्त तक करा सकेंगे वेरिफिकेशन

CM साय ने अपने खेत में हल चलाकर बियासी की, बोले-किसान का बेटा हूं