Breaking: बेमेतरा में नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत

बेमेतरा. कोरोना लॉकडाउन के बीच जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्राम अमोरा -बावनलाख एनीकट में नहाने गए दो युवकों की मंगलवार दोपहर को डूबने से मौत हो गई। मृतकों में एक का शव पुलिस ने पानी से बाहर निकाल लिया है। वहीं दूसरे युवक के शव की तलाश फिलहाल जारी है। मिली जानकारी के अनुसार चार युवक आज बेमेतरा जिले के शिवनाथ नदी के अमोरा एनीकट में नहाने के लिए गए थे। जहां यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते की बेमेतरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखारों के माध्यम से बॉडी तलाशने का काम शुरू कर दिया।

Related posts

जेल से रिहा होकर कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचा, बोला-साहब मेरा आधार, वोटर ID बनवा दीजिए

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को फांसी की सजा, 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला