Breaking: घर में सोता रहा परिवार चोर बड़े सफाई से पार कर दिया मोबाइल, पुलिस ने दो दिन में दबोचा लिया

भिलाई. CG Prime News. जामुल पुलिस ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी आधी रात को एक घर में घुसकर मोबाइल चोरी कर लिया था। आरोपी ओंकार चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से ३ मोबाइल जब्त किया। आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की।
जामुल टीआई सुरेश ध्रुव ने बताया कि छावनी बस्ती निवासी राजकुमार जैने की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया। मामले की जांच शुरू की। जानकारी लगी कि छावनी श्रमिकनगर का ओंकार चंद्रवंशी (23 वर्ष) तीन मोबाइल मंहगे वाले लिया है। उसमें दो मोबाइल बेच रहा है। तत्काल टीम को मौके पर भेजा। टीम ने उसे मोबाइल खरीदने के बहाने से दबोच लिया। पूछताछ में ओंकार ने मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से तीनो मोबाइल कीमती 30 हज़ार जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।

Related posts

पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ट्रायल से बचने की कोशिश नाकाम, हाईकोर्ट ने देवेंद्र यादव की याचिका खारिज

पंडवानी की सुप्रसिद्ध गायिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन