Breaking: दंतेवाड़ा में DSP पर चाकू से हमला, युवक-युवती ने मारा चाकू

Breaking: दंतेवाड़ा में DSP पर चाकू से हमला, युवक-युवती ने पहले किया पीछा फिर मारा चाकू

CG Prime News@जगदलपुर. छत्तीसगढ़ में एक डीएसपी स्तर के पुलिस अफसर पर दिनदाहड़े चाकू से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी घटना बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले का है। जहां डीएसपी तोमेश वर्मा पर एक युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। युवक ने डीएसपी के गले में चाकू मारा है। मिली जानकारी के अनुसार हमले के बाद गंभीर रूप से घायल डीएसपी को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

दंतेवाड़ा में DSP पर चाकू से हमला, युवक-युवती ने पहले किया पीछा फिर मारा चाकू

सुकमा से DSP का पीछा करते हुए दंतेवाड़ा आया

पुलिस ने बताया कि सुकमा के डीएसपी तोमेश वर्मा पर हमला हुआ है। हमलावर युवक सुकमा से डीएसपी का पीछा करते हुए दंतेवाड़ा आया था। मौका देखकर डीएसपी के गले पर चाकू वार कर दिया। जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है। फिलहाल दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी है। पुलिस ने डीएसपी को चाकू मारने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

हिरासत में आरोपी युवक-युवती

घटना के संबंध में दंतेवाड़ा एसपी (SP) गौरव राय ने बताया कि डीएसपी (DSP) तोमेश वर्मा कोर्ट के काम से शुक्रवार को दंतेवाड़ा आए थे। तब उन पर हमला हुआ है। हमला करने वाले युवक और एक युवती को हिरासत में ले लिया गया है। डीएसपी और आरोपियों के बीच दुर्ग जिले की कोर्ट में एक प्रकरण चल रहा है। ये ही हमले की वजह माना जा रहा है। पूछताछ के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। डीएसपी की हालत खतरे से बाहर है।

शो रूम से सामने डीएसपी पर चाकू से हमला कर दिया

मिली जानकारी के मुताबिक सुकमा में पदस्थ डीएसपी तोमेश वर्मा कोर्ट के काम से दंतेवाड़ा आए थे। इनका सुकमा से एक युवक पीछा करते हुए दंतेवाड़ा पहुंचा। यहां आंवराभाटा में टीवीएस शो रूम से सामने डीएसपी पर चाकू से हमला कर दिया। डीएसपी के गले में गहरी चोट आई है। ये देखते ही वहां हड़कंप मच गया।

दुर्ग का रहने वाला आरोपी युवक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम रविशंकर साहू बताया जा रहा है। जोकि दुर्ग का रहने वाला है। रविशंकर साहू एक युवती के साथ पहले सुकमा आया था। इसके बाद सुकमा से डीएसपी का पीछा करते हुए दंतेवाड़ा पहुंचा और मौका पाकर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Related posts

Big Breaking: छत्तीसगढ़ में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: MSTC अनुबंध बढ़ा, कर्मचारी चयन मंडल में बदलाव को मंजूरी

Breaking: दुर्ग जिले में 24 राशन दुकानों का आबंटन निरस्त