Breaking: भिलाई के गणेश पंडाल के पास से गुजर रहे युवक पर कटर से हमला, घायल युवक के पिता बोले, नशे की गोली खाकर आए थे, बेटा ICU में एडमिट

Breaking: भिलाई के गणेश पंडाल में युवक पर कटर से जानलेवा हमला, घायल युवक के पिता बोले नशे की गोली खाकर आए थे, बेटा ICU में एडमिट

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. स्टील सिटी भिलाई के एक गणेश पंडाल के पास आधी रात दो युवकों ने मिलकर एक युवक पर कटर से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे युवक की हालत गंभीर है। वह ICU में भर्ती है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुपेला परदेशी चौक रामनगर गणेश पंडाल के पास की है। जहां रविवार रात लगभग 11.30 बजे हर्ष ताम्रकार पर आरोपी संजू यादव और युसूफ खान ने कटर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक के चेहरे और सीने को काटर से चीर दिया है। पीडि़त युवक को गंभीर हालत में बीएम शाह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों आरोपी फरार
घटना के बाद से दोनों युवक फरार हो गए हैं। वैशाली नगर थाना टीआई ममता अली शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। इधर पीडि़त युवक के पिता ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन से न्याय की गुहार लगाते हुए पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मेरे बेटे हर्ष पर हमला करने वाले दोनों आरोपी नशे की गोली खाकर घूम रहे थे, आरोपी ने फोन कर बुलाया था और गणेश पंडाल की पास मुलाकात हो गई। किसी बात पर विवाद हुआ और उस पर हमला कर दिया। बेटा आईसीयू में है। पीडि़त पिता अर्जुन ताम्रकार ने विधायक से दोनों आरोपी युवकों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

Related posts

रायपुर में ट्रिपल मर्डर: पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद पति ने खुद को चाकू मारा

दिल्ली के डिप्टी CM प्रवेश वर्मा ने बीच सड़क युवक को मारा थप्पड़, वीडियो से मचा बवाल

भिलाई नगर थाने में 343 दोपहिया वाहनों की ऑनलाइन नीलामी, पुलिस को मिले 12.26 लाख रुपये