Breaking: कोंडागांव में CAF प्लाटून कमांडर ने किया सुसाइड, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

CG Prime News@जगदलपुर. छत्तीसगढ़ में एक CAF प्लाटून कमांडर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना कोंडागांव जिले की बयानार CAF कैंप की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार CAF प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह चंदेल ने खुद को अपनी सर्विस राइफल से गोली मारी है।

गोली चलने से हड़कंप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात लगभग 10 बजे के आसपास की है। CAF बैरिक में अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। जब जवानों ने जाकर देखा तो प्लाटून कमांडर की खून से सनी हुई लाश जमीन पर पड़ी थी। जिसकी सूचना उन्होंने अपने अधिकारियों को दी। प्लाटून कमांडर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

Related posts

कार्तिक आर्यन-ममूटी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड, यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के सम्मान

छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित दल्लीराजहरा-रावघाट नई रेल लाइन परियोजना पूर्ण, स्पीड ट्रायल हुआ

सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा भारी, BJYM जिलाध्यक्ष समेत 3 पर FIR