Breaking: भिलाई में बुलडोजर एक्शन, सरेआम युवकों पर गोली चलाने वाले आरोपी के घर को BSP ने ढहाया

भिलाई में गोलीकांड के आरोपी ने किया था BSP के 18 अनफिट क्वार्टर में कब्जा, किराए पर देकर कमा रहा था लाखों, अब चला बुलडोजर

@Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. भिलाई में सरेआम तीन युवकों पर गोली चलाने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश के खिलाफ पहली बार प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई की है। फरार बदमाश अमित जोश के सेक्टर 6 सड़क 31 ब्लॉक 1, हाउस no. 1 F पर भिलाई स्टील प्लांट के नगर प्रशासन विभाग ने बुलडोजर चला दिया है। आरोपी ने बीएसपी की ओर से अनफिट ब्लॉक के 18 क्वार्टर में अवैध कब्जा कर उसे किराए पर दे रखा था। वहीं अनफिट ब्लॉक पर जबरन कब्जा करके रह रहा था।

तीन बुलडोजर पहुंचे

बीएसपी के तोड़ू दस्ते टीम के साथ तीन बुलडोजर आरोपी के क्वार्टर पहुंचे। जहां एक-एक करके अवैध कब्जे को ढहाया गया। अवैध रूप से किराए पर रह रहे 18 क्वार्टर को कब्जा मुक्त कराने की का रवाई की जा रही है। भिलाई में यह पहली बार है जब किसी आरोपी के खिलाफ बुलडोजर एक्शन लिया गया है।

Related posts

दुर्ग जनदर्शन में 115 आवेदन, सिंचाई नहर का रास्ता बंद होने से किसान परेशान

पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ देखकर भड़का पति, फावड़े से काटकर दोनों की हत्या

बॉलीवुड स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने वापस लिया तलाक केस