Breaking: ACB ने रिश्वतखोर बाबू को किया गिरफ्तार, निलंबित कोटवार को बहाल करने मांगा 50 हजार और बकरा

Breaking: ACB ने रिश्वतखोर बाबू को किया गिरफ्तार, निलंबित कोटवार को बहाल करने मांगा 50 हजार और बकरा

CG Prime News@महासमुंद. छत्तीसगढ़ में एसीबी ने छापेमार कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर बाबू को गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने महासमुंद में छापामार कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय में पदस्थ रिश्वतखोर बाबू माईकल पीटर को पकड़ा है। आरोपित बाबू ने निलंबित कोटवार से बहाली करने के लिए 50 हजार रुपए और एक बकरा भी मांगा था। एसीबी ने शिकायत की जांच कार्रवाई करते हुए बाबू को मंगलवार को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ तहसील कार्यालय से गिरफ्तार किया है।

कोटवार का निलंबन
प्रार्थी राजू चौहान, ग्राम आरबी चीफ मेन, तहसील पिथौरा ने एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की थी कि वह ग्राम आरबी चीफ मेन में कोटवार के पद पर पदस्थ है। कुछ दिन पहले उनका निलंबन हुआ था। निलंबन से बहाली के लिए आवेदन प्रस्तुत करने पर कानूनगो शाखा के माईकल पीटर, सहायक ग्रेड-2 ने 50 हजार रुपये रिश्वत और एक बकरे की भी मांग की है।

Related posts

धमतरी में TI ने बीच बाजार व्यापारी को जड़ा थप्पड़

पुणे में नानी के घर छुट्टी मनाने आई 4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या

छत्तीसगढ़ में 3 मई से मिलेगी IPL की टिकट, 10 और 13 मई को रायपुर में मुकाबला