बिलासपुर में बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने 3 री मंजिल से लगाई छलांग, युवक की मौत, युवती गंभीर

बिलासपुर में बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने 3 री मंजिल से लगाई छलांग, युवक की मौत, युवती गंभीरबिलासपुर में बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने 3 री मंजिल से लगाई छलांग, युवक की मौत, युवती गंभीर

CG Prime News@बिलासपुर. Boyfriend and Girlfriend Jump from Third Floor in Bilaspurत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार देर रात इडब्ल्यूएस की 3 मंजिला इमारत से बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने छलांग लगा दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।

पुलिस ने झगड़े की जताई आशंका

पुलिस ने आशंका जताई है कि शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और दोनों छत से कूद गए। छत का दरवाजा अंदर से बंद था, इसलिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। युवती का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

दोनों के बीच तीन साल से था अफेयर

शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों के बीच करीब 3 साल से अफेयर था। युवक पहले ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में रहता था। कॉलोनी में उसकी पहचान थी। घटना वाली रात दोनों बिल्डिंग की छत पहुंचे थे। छत पर शराब की बोतल, गिलास, कपड़े, कंबल और बेडशीट भी मिले हैं, जिससे लगता है कि दोनों ने वहां शराब पी थी।

विवाद होने पर छत से कूदने की आशंका

टीआई किशोर केंवट ने बताया कि युवक-युवती दोनों के बीच पिछले लंबे समय से अफेयर था। युवक पहले अभिलाषा परिसर में रहता था। लिहाजा, वो युवती को लेकर आए दिन वहां जाता था। मंगलवार की रात 12 से 1 बजे युवक-युवती अभिलाषा परिसर पहुंचे थे। जिसके बाद करीब 4 बजे उन्होंने छत से छलांग लगाई है।

चीखने-चिल्लाने लगे युवक-युवती

जानकारी के अनुसार, घटना अभिलाषा परिसर में EWS कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 34 की है। बिल्डिंग से कूदकर नीचे गिरते ही युवक-युवती बुरी तरह से घायल हो गए। युवक दर्द से कराहते हुए चिल्लाने लगा। वहीं, युवती भी रोने लगी। कुछ ही देर में दोनों की आवाज बंद हो गई। इस बीच आवाज सुनकर लोग बाहर निकले तब दोनों खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। युवक की मौत हो गई थी। जबकि, युवती बुरी तरह से घायल होकर बेहोश पड़ी थी। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में काम करता था

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो युवक की पहचान चिरंजीव पांडे उर्फ चिंटू पांडे (23 वर्ष), निवासी यदुनंदन नगर तिफरा के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि चिरंजीव शुभम कॉम्प्लेक्स परिसर के पास रहता था और चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में काम करता था। इसके साथ ही जोमेटो में डिलीवरी ब्वॉय का भी काम करता था। वहीं, युवती का नाम गरिमा सिंह (22) बताया जा रहा है। युवती सिटी कोतवाली क्षेत्र के गांधी चौक के पास रहती है। वह पहले शादी डॉट काम में काम करती थी।

 

Related posts

छत्तीसगढ़- 33% महिला आरक्षण लागू करने शासकीय संकल्प होगा पेश

दुर्ग में मंत्री गजेंद्र की समीक्षा बैठक, बोले-जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

भिलाई के खुर्सीपार में 18 साल का लड़का 3.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार