बलौदा में बाउंड्री विवाद बना हिंसक, 05 महिलाएं सहित 07 आरोपी गिरफ्तार

बाउंड्री विवाद में बलवा करने वाले 07 आरोपी बलौदा पुलिस की गिरफ्त में

बाउंड्री निर्माण को लेकर हुआ विवाद

बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करहीडीह में बाउंड्री (सीमा) निर्माण को लेकर हुआ आपसी विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस मामले में बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 महिलाओं सहित कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता अंजू कुमारी कुर्रे निवासी करहीडीह ने दिनांक 21 जुलाई 2025 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि गांव के ही धर्मेंद्र कुर्रे, जितेंद्र कुर्रे, जागेश्वरी कुर्रे, मोगरा कुर्रे, सुमन कुर्रे, पूनम कुर्रे एवं राजेश्वरी कुर्रे ने एक राय होकर बाउंड्री बनाने की बात को लेकर गाली-गलौज की और हाथ-मुक्का, लाठी व ब्लेड से मारपीट की।

गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 292/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 296, 351(2), 115(2), 118(1) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में बलौदा पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, सहायक उप निरीक्षक प्रतिभा राठौर सहित थाना बलौदा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन, कैंसर से जंग ली अंतिम सांस

दुर्ग सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

भिलाई में वाहन चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 3 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद