पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाले सनकी पति का पुलिस ने किया एनकाउंटर

पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाले सनकी पति का पुलिस ने किया एनकाउंटर

CG Prime News@आजमगढ़. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पत्नी, दो पुजारियों और अपने बेटे की हत्या के बाद बच्चों को बंधक बनाने वाले आरोपी अरविंद सिंह (42) की पुलिस कार्रवाई में मौत हो गई। अहिरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम शुरू हुआ यह घटनाक्रम करीब सात से आठ घंटे तक चला। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कमरे के भीतर से सुरक्षाकर्मियों पर भी फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।

पूजा-पाठ को लेकर पत्नी से हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, अरविंद के घर में पिछले कुछ दिनों से पूजा-पाठ और महामृत्युंजय जाप कराया जा रहा था। मंगलवार शाम करीब छह बजे घर लौटने के बाद इसी बात को लेकर उसका पत्नी बबीता से विवाद हुआ। इसके बाद उसने पूजा करा रहे पुजारियों से पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे। विवाद बढ़ने पर अरविंद कथित तौर पर घर से लाइसेंसी हथियार लेकर आया और फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में उसकी पत्नी बबीता (40) और दो पुजारी महेंद्र पाठक (60) तथा अखिलेश मिश्रा (55) की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी अपने तीन बच्चों को लेकर एक कमरे में बंद हो गया।

पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाले सनकी पति का पुलिस ने किया एनकाउंटर

बच्चों को बंधक बनाकर देता रहा धमकी

वारदात की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस ने गांव में पहुंचकर घर को घेर लिया। पुलिस लगातार अरविंद से सरेंडर करने और बच्चों को सुरक्षित बाहर भेजने की अपील करती रही। बाद में स्थिति को देखते हुए एसओजी और ATSकी टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। करीब सात घंटे तक समझाने के बावजूद आरोपी बाहर नहीं आया। इसी दौरान कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज आई। पुलिस के मुताबिक, अरविंद ने अपने एक बेटे को गोली मार दी। इसके बाद बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस टीम ने घर में प्रवेश किया।

पुलिस पर भी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में मौत

पुलिस के अनुसार, कमरे में प्रवेश के दौरान अरविंद ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कई राउंड फायर किए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घायल बेटे को भी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। दो अन्य बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला।

आठ साल पहले हुई थी भाई की हत्या

स्थानीय जानकारी के मुताबिक, अरविंद के भाई सुनील की करीब आठ साल पहले हत्या हुई थी। सुनील बालासाहेब ठाकरे के गनर रह चुके थे। परिवार के अनुसार, इस घटना के बाद से घर में तनाव का माहौल था। अरविंद की मां ने घटना के बाद कहा कि परिवार पूरी तरह उजड़ गया है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात हैपत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाले सनकी पति का पुलिस ने किया एनकाउंटर । फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस अब हत्या, बंधक बनाने और मुठभेड़ से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related posts

राजनांदगांव जिला अस्पताल में डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ शिशु की मौत, कलेक्टर और SP से शिकायत

सुपेला में नशीली टैबलेट की बिक्री का खुलासा, दो एयर गन के साथ 6 आरोपी और अपचारी बालक गिरफ्तार 

छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी