बलौदाबाजार-भाटापारा में नाकाबंदी, 26 शराबी चालक पकड़े

नाकाबंदी अभियान का उद्देश्य

जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, अपराध नियंत्रण एवं यातायात नियमों के सख्त पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा व्यापक नाकाबंदी अभियान चलाया गया।

 17 स्थानों पर सघन चेकिंग

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में दिनांक 14 दिसंबर 2025 को सायं 05:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक जिले के 17 महत्वपूर्ण स्थानों पर नाकाबंदी कर सघन चेकिंग की गई।
इस दौरान बलौदाबाजार शहर, भाटापारा शहर, पलारी, लवन, कसडोल, सिमगा तिल्दा अंडरब्रिज, सोनाखान, गिधौरी, सुहेला, हथबंद, करहीबाजार सहित अन्य क्षेत्रों में नाकाबंदी पॉइंट लगाए गए।

 पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई

नाकाबंदी के दौरान 26 वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े गए, जिनके वाहन विधिवत जप्त किए गए हैं। सभी प्रकरणों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही इन सभी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 239 व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई। पुलिस ने आम नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील भी की।

Related posts

राहुल गांधी ने अभनपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, टपरी पर चाय पीकर दिल्ली लौटे

भिलाई में 19 साल के छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड

दुर्ग में डिप्टी CM साव ने किया योग, सांसद बोले-PM ने दिलाई वैश्विक प्रतिष्ठा