Bilaspur: सनकी प्रेमी ने की नाबालिग गर्लफ्रेंड की हत्या, चाकू निकालकर बोला तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं होगी…

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक प्रेमी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। मामला शुकवार सुबह बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस में आरोपी सागर साहू उम्र 18 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी और नाबालिग लड़की के बीच 2 साल से प्रेम प्रसंग था। कुछ दिनों से लड़की ने युवक से बात करना बंद कर दिया था। जिससे युवक काफी गुस्से में था। वह शुक्रवार सुबह लड़की से बात करने उसके घर पर पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया। जिसके बाद लड़के ने जेब से चाकू निकालकर उसके पेट में घोप दिया। अत्यधिक खून बह जाने के कारण लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने बताया कि चांटीडीह कुरूदपारा निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृत लड़की के माता-पिता रोजी मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को रोज की तरह वह सुबह काम पर निकल गए। घर पर अकेला पाकर आरोपी युवक लड़की से मिलने के लिए पहुंचा था। इसी बीच उसने लड़की की हत्या कर दी। खून से लथपथ लड़की की चीख पुकार सुनकर जब पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे तो युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। कुछ हो देर में लड़की ने दम तोड़ दिया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

Related posts

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले कलश यात्रा में चेन स्नैचिंग

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, महिला समेत 2 कर्मचारी घायल

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने लगाई फांसी, TMC ऑफिस में मिला शव