छत्तीसगढ़ में IT का बड़ा छापा, कोल कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश

छत्तीसगढ़ में IT का बड़ा छापा, कोल कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश

CG Prime News@बिलासपुर. Major IT raid in Chhattisgarh, investigation at the premises of coal traders छत्तीसगढ़ में आईटी (IT) ने एक बार फिर बड़ा छापा मारा है। गुरुवार को इनकटम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा में कोल कोराबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर में फिल गु्रप के फैक्ट्री और घर समेत अलग-अलग ठिकानों पर टीम ने एक साथ दबिश दी है। वहीं जांजगीर-चांपा में तिरुपति मिनरल्स के कार्यालय में आईटी टीम ने छापा मारा है।

कोल मिक्सिंग के साथ टैक्स में हेराफेरी की जांच

अफसरों की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कोल वाशरी में बड़े पैमाने पर कोल मिक्सिंग के साथ टैक्स में हेराफेरी की जा रही थी। कारोबारी टैक्स बचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे थे। कारोबार से होने वाली आय की तुलना में कम टैक्स भुगतान किए जाने की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बचते नजर आए। वहीं जानकारों का कहना है कि आयकर टीम को कंपनी के रिकॉर्ड में कई खामियां मिली हैं और टैक्स चोरी के भी प्रमाण सामने आए हैं।

तिरुपति मिनरल्स के दफ्तर पर छापा

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा-बिर्रा रोड स्थित तिरुपति मिनरल्स के कार्यालय में आयकर विभाग (IT) की टीम ने छापा मारा है। जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम ने कोयला व्यापारी अंशुमान मुरारका के दफ्तर में दबिश दी है। बताया जा रहा है कि टीम सुबह से ही कार्यालय में मौजूद है और दस्तावेजों, लेनदेन, वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है। आयकर विभाग के अधिकारी कार्यालय के भीतर बैठकर आय-व्यय और खातों की पड़ताल कर रहे हैं।

तिरुपति मिनरल्स के प्रोप्राइटर अंशुमान मुरारका कोयला व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। कार्रवाई के दौरान विभाग की ओर से व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण कागजातों की जांच की जा रही है। फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Related posts

माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने झांसी जाते समय हुआ हादसा

CGPSC भर्ती घोटाला: हाईकोर्ट ने पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव की जमानत खारिज की