Big Breaking. तालपुरी में रिटायर्ड बैंक अधिकारी के सूने मकान में चोरी, कीमती गहनों से भरी तिजोरी उठा ले गए चोर

भिलाई@CG Prime News. एसबीआई के सेवानिवृत्त अधिकारी तालपुरी निवासी गिरीश कुमार पिल्लई के सूने मकान में चोरी हो गई। चोर ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे। आलमारी से तिजोरी समेत आर्टिफिशियल नौलखा हार व अन्य ज्वेलरी लेकर फरार हो गए।  शिकायत पर पुलिस ने धारा 380 के तहत जुर्म दर्ज किया।

भिलाईनगर थाना पुलिस ने बताया कि गिरीश कुमार शनिवार की शाम 5 बजे पत्नी व बेटे के साथ बोरसी रिश्तेदारों से मिलने गए थे। बेटी घर पर थी, लेकिन  ताला लगाकर बाहर चली गई। करीब 7.40 बजे बेटी की सहेली अमिता गोस्वामी निवासी बोरसी घर पर आई थी। तो उसने देखा कि बाहर का दरवाजा खुला मिला। अंदर छोटी लाइट जली हुई थी। उसने बेटी को कॉल किया तो वह 2 मिनट में घर पहुंची। अंदर जाने पर पाया कि सभी आलमारी खुली हुई थी। सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी के तिजोरी में रखी आर्र्टिफि शियल ज्वेलरी गायब मिली। जिसमें चार नेकलेस, एक बड़ा हार, लॉकेट, एक हार, दो अंगूठियां थी।

Related posts

दुर्ग बना अवैध गुटखा कारोबार का हॉटस्पॉट: कचांदुर में फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3500 किलो सामग्री जब्त

सरकारी जमीन पर भू-माफिया का अवैध कब्जा, दुर्ग जिला प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

दुर्ग जिले में भीम का मैंगो आईस कैंडी बैन, खाद्य विभाग ने असुरक्षित घोषित किया