Big Breaking : जनसंपर्क विभाग के आयुक्त कोविड पॉजिटिव, संसदीय सचिव का पीएसओ और वाहन चालक भी संक्रमित

रायपुर.CG Prime News @ जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है। तारण प्रकाश सिन्हा ने अपने संपर्क में आए लोगों से अपील की है कि वो खुद का ध्यान रखें। उन्होंने बताया की वो पूरी तरह ठीक है। इधर बेमेतरा में संसदीय सचिव व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे के पीएसओ और वाहन चालक संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद संसदीय सचिव ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। अपने स्टाफ की उन्होंने कोविड जांच भी कराई है। एक दिन पहले रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी और पीएसओ भी कोविड की चपेट में आए हैं।

Related posts

दुर्ग पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 185 जवानों ने गुंडा-बदमाशों और संदिग्धों के ठिकाने खंगाले

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राहुल गांधी का प्रदर्शन, CEC से मिलने पर अड़े

भिलाई में 2.10 लाख के हेरोइन के साथ यूपी का युवक गिरफ्तार, सूखे नशे के खिलाफ पुलिस एक्शन