Big Breaking: जम्मू में पाकिस्तान ने किया मिसाइल हमला, पूरे जम्मू में ब्लैक आउट

CG Prime News@रायपुर. भारत के जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने हवाई हमला किया है। गुरुवार शाम जम्मू कश्मीर के जम्मू को पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया है। ऐसी सूचना मिली है कि जम्मू एयरपोर्ट पर पाकिस्तान ने मिसाइल से हमला किया है। इस दौरान लगातार जम्मू के सभी शहरों में सायरन बजाए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जम्मू में डिफेंस सिस्टम एक्टिव किया गया है। वही माता वैष्णो देवी मंदिर को भी पूरी तरह से ब्लैक आउट किया गया है। यहां पर एक के बाद एक कई धमाको की आवाज सुनी जा रही है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमले का मुंह तोड़ जवाब देते हुए सभी मिसाइलों को मार गिराया गया है।

Related posts

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 38 लोगों की मौत

CM का ऐलान- 500 करोड़ का AI मिशन मंजूर, अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण

सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर चंडीगढ़ में प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन