Big Breaking : छत्तीसगढ़ के मरवाही विधानसभा उप चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, 3 नवंबर को होगी वोटिंग

रायपुर @ CG Prime News. पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद रिक्त हुए मारवाही विधानसभा उप चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। मंगलवार को चुनाव आयोग ने बताया कि इस उप चुनाव के लिए 3 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं चुनाव नतीजे 10 नवंबर को जारी किए जाएंगे।

16 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तिथि होगी। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी के इस सीट से चुनाव लडऩे के कयास लगाए जा रहे हैं। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी ने अपना चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिया है। इस सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है।

Related posts

CM ने तिलक लगाकर नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत, दुर्ग जिले को 100 सीटर दो हॉस्टल की सौगात

त्रिपुरा DGP की पुलिस हेड क्वार्टर में संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

दिल्ली में कॉकरोज जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान जमकर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज