Big Breaking. नाबालिग को भगाने वाला आरोपी चार महीने बाद गिरफ्तार, बिना शादी के रह रहे थे पति-पत्नी बनकर

भिलाई@CG Prime News.नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने वाले युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। जहां 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर आरोपी रीतेश देवांगन पिता मनोज देवांगन ,24 वर्ष अपने साथ भगा कर ले गया था। आरोपी युवक चार महीने से ठिकाने बदल-बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर उसके परिजनों को सौंपा दिया है।

लड़की के परिजनों ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

खुर्सीपार थाने से मिली जानकारी के अनुसार लड़की के परिजनों ने १० सितंबर को आरोपी रीतेश देवांगन के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। खुर्सीपार थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक पृथक टीम गठित कर अपहृता सहित आरोपी की तलाश में टीम को नागपुर, बिलासपुर, मुंगेली और अन्य संभावित जगहों पर भेजा गया। आरोपी बड़ी चालाकी से जगह बदल-बदल कर गिरफ्तारी से बचता रहा, आखिरकार उसे गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही। पकड़े जाने पर उसके विरुद्ध धारा 363, 376, 4/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। लड़की के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Related posts

पत्नी के मजदूरी करने से नाराज पति ने घर में लगाई आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ व्यवस्था पर रोक, महिला जनप्रतिनिधियों के काम में अब परिवार का दखल नहीं

रैंगिग से परेशान जूनियर डॉक्टर ने हॉस्टल में फांसी लगाकर किया सुसाइड