Big Breaking : तोता के बच्चों को छोड़ने घर से निकला, उम्दा खार में मिली 19 साल के युवक की लाश

– एक दिन से नहीं लौटा था घर

भिलाई@CG Prime News. भिलाई तीन थाना क्षेत्र के ग्राम उम्दा खार में बुधवार सुबह 19 साल के युवक की लाश मिली है। चरवाहों ने जब अचेत पड़े युवक के पास पहुंचे तो उसकी सांसें रूकी हुई मिली। तुरंत इसकी सूचना डॉयल 112 को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लिया। शव की शिनाख़्त उसके पिता ने की।

छावनी सीएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि युवक के सिर पर चोट के निशान हैं। पेड़ के नीचे उसकी लाश मिली है। ऐसे में हत्या की दृष्टिकोण से भी जांच की जा रही है। मृत युवक की पहचान ग्राम अखलोडीह निवासी त्रिलोकी चंद्राकर की रूप में की गई है। मंगलवार को घर से तोता के दो बच्चों को छोड़ने के लिए निकला था। उमदा खार में कौहा पेड़ के नीचे उसकी लाश मिली।

मंगलवार सुबह 11 बजे घर से निकला था युवक

पुलिस ने बताया कि युवक मंगलवार सुबह 11 बजे अपने घर से निकला था। उसके बाद देर रात तक वह घर नहीं लौटा। खेत में लाश मिलने की सूचना पाकर युवक का पिता मौके पर पहुंचा। उसने लाश की पहचान अपने बेटे के रूप में की। पिता ने बताया कि उन्होंने देर रात तक बेटे की खोजबीन की। जब घर नहीं लौटा तो आज सुबह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जाने वाले थे, इसके पहले ही बेटे की लाश मिल गई। युवक का पिता एसएस कंपनी में मजदूरी का काम करता है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Related posts

कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी के शो पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, मंच पर हुई तीखी बहस

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीन हमलावर गिरफ्तार, 10 दिन तक की रेकी, फिर किया हमला

हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करना सरकारी टीचर को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार