Big breaking: कोंडागांव में एक ही परिवार के 15 सदस्य मिले कोरोना संक्रमित

कोंडागांव. CG Prime News @ जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को जांच के दौरान बहीगांव में एक गल्ला व्यपारी के यहाँ एक साथ 15 सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनमे से 50 से अधिक उम्र के सदस्यों को जिला कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है। वही परिवार के अन्य सदस्यों को दवाई देकर होमआइसोलेशन में रखा गया है।

एक ही परिवार के एक दर्जन से ज्यादा सदस्यों के संक्रमित पाए जाने के बाद बहीगांव में विशेष कोरोना जांच शिविर लगाकर लोगो का जांच किया जा रहा है। वही बहिगाव पंचायत ने अपने छेत्र में पांच दिनों का लॉकडाउन घोषित किया है, इस दौरान सप्ताहिक बाजार के साथ ही व्यपारिक प्रातिठान बंद रहेंगे। ज्ञात हो कि विकासखंड केशकाल मे बढ़ते कोरोना के मरीजो को देखते हुए केशकाल बीएमओ डॉ. बिशेन ने लॉकडाउन जैसी कार्यवाही की बात कही थी।

Related posts

कार्तिक आर्यन-ममूटी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड, यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के सम्मान

छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित दल्लीराजहरा-रावघाट नई रेल लाइन परियोजना पूर्ण, स्पीड ट्रायल हुआ

सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा भारी, BJYM जिलाध्यक्ष समेत 3 पर FIR