Big Breaking : सो रहे बेटे पर पिता ने किया हथौड़ी से हमला, हालत गंभीर, पुलिस ने दर्ज किया जुर्म

दुर्ग @ CG Prime News. रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर एक पिता ने अपने ही सो रहे सगे बेटे पर हथौड़ी से हमला कर दिया। हमले के बाद बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना सिकोला भाठा दुर्ग की है। मोहननगर थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि बरामदे में पड़े घायल भजीता को देखकर ताऊ ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी पिता अशोक यादव के खिलाफ धारा 324 के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की। घायल रवि यादव का उपचार चल रहा है।

मोहन नगर टीआई बृजेश कुशवाहा ने बताया कि घायल सिकोला भाठा निवासी रवि यादव के बड़े पिता संतोष यादव ने शिकायत की है कि उसका भाई अशोक यादव और भतीजा रवि यादव के बीच अक्सर विवाद होते रहता था। इसके कारण आशोक परेशान रहता था। रात में वह आपा खो बैठा। रवि जब सोया तो उसके सिर पर हथौड़ा से चार बार वार किया। जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related posts

सरगुजा में बंदर ने 5 महीने की मासूम को पालने से उठाकर पानी के ड्रम में डाला

बिलासपुर में CMO लिखी स्कोडा कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, युवक गंभीर

Durg: मालवाहक गाडिय़ों की बैटरी चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 बैटरी जब्त