Big Breaking: मॉर्निंग वॉक कर रही बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपटकर बदमाश फरार, निगम के सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हुआ आरोपी

भिलाई@CG Prime News. पुलिस की तमाम कोशिश और भारी भरकम मार्निंग पेट्रोलिंग के बावजूद शहर में चेन स्नेचिंग की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सेक्टर-5, के दावा को चुनौती देते हुए मॉर्निंग वॉक कर रही बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपटकर बदमाश भाग गया। पुलिस को शिकायत मिली है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

एक मकान में लगे कैमरा से पुलिस को मिला फुटेज

भिलाई नगर थाना पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह 5.30 बजे एसपीए सड़क, सेक्टर-5 बीएसपी कन्या विद्यालय के पास की है। प्रमीला देवी (58 वर्ष) घर से मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। स्कूल के पास एसपीए रोड पर एक बाइक सवार दुबला पतला युवक पहुंचा। महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो गया। महिला चिल्लाती रही लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गया। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला रही है।

लाखो रुपए खर्च कर निगम ने लगाया कैमरा, आरोपी को पकड़ने में नहीं आया काम

भिलाई नगर निगम ने लाखों रुपए खर्च कर यह दावा किया है कि सेक्टर-5 सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में है। इन सड़कों पर अब परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। आलम यह है कि बदमाश वारदात को अंजाम दे गया, लेकिन सीसीटीवी कैमरे में उसका फुटेज नहीं आया। पुलिस के मुताबिक बादल की गर्जना से डीवीआर उड़ गया। इस लिए कैमरा काम नहीं कर रहा है।

बदमाश लगातार पुलिस को दे रहे चुनौती

शहर में अपराधियों का आतंक फैला हुआ है। अपराधी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है। उन पर नकेल कसने में पुलिस कोसो दूर है। बता दें शहर में पिछले एक महीने के अंदर 6-7 चेन स्नेचिंग घटना हुई है।

Related posts

BSP में लोहा चोरी के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, CISF DIG का दिल्ली ट्रांसफर 

रूंगटा यूनिवर्सिटी के फिल्म फेस्टिवल में पहुंची चक दे इंडिया की कोमल चौटाला

रायगढ़ में विंडो AC का कंप्रेसर फटने से दर्दनाक हादसा, दम घुटने से पिता की मौत, बेटा गंभीर