Big Breaking: कोरिया जिले में भारी बारिश के बाद खाड़ा बांध टूटा, सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद, संसदीय सचिव ने किया अधिकारियों को तलब

रायपुर. CG Prime News@ कोरिया जिले में बारिश के चलते बुधवार सुबह खाड़ा बांधा टूट गया। बांध टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई। दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद बांध में पानी का स्तर बढऩे लगा था। इसके चलते बैकुंठपुर स्थित खाड़ा बांध पहले ही लीक हो गया था। इसकी जानकारी भी ग्रामीणों ने प्रशासन को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद सुबह बांध फूट गया।

किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन
संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने जिला प्रशासन से किसानों की बर्बाद हुई फसल का आंकलन करने को कहा है। जिसके चलते उन्हें मुआवजा दिया जा सके। साथ ही जल संसाधन मंत्री से बात कर विभाग के अधिकारियों की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई है। इसके बाद संभावना जताई जा रही है कि अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग ने जारी की तबादला सूची, 700 शिक्षकों का ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्ति ग्रेन ATM का शुभारंभ, अब 24 घंटे मिलेगा राशन

दुर्ग में FCI कर्मचारी से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा, दो आरोपी गिरफ्तार