Big Breaking : कवर्धा में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, 19 लोग घायल, मदद के लिए मच गई चीख पुकार

कवर्धा. CG Prime News @ जिले में एक ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से 19 लोग घायल हो गए हैं। घटना बुधवार सुबह कुकदूर थाना अंतर्गत ग्राम दमगढ़ के पास की है। आज सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर लगभग तीस लोग गांव लौट रहे थे। इसी बीच टै्रक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें उपचार के लिए कवर्धा जिला चिकित्सालय भेजा गया है। कुकदूर थाना प्रभारी सुमित ने बताया कि बाकी घायलों को उपचार के लिए पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग ने जारी की तबादला सूची, 700 शिक्षकों का ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्ति ग्रेन ATM का शुभारंभ, अब 24 घंटे मिलेगा राशन

दुर्ग में FCI कर्मचारी से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा, दो आरोपी गिरफ्तार