दुर्ग में ACB की बड़ी कार्रवाई, जल संसाधन विभाग का बाबू 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

दुर्ग में ACB की बड़ी कार्रवाई, जल संसाधन विभाग का बाबू 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

CG Prime News@दुर्ग. Water Resources Department clerk arrested in Durg while accepting a bribe of 10,000 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के विद्युत यंत्र संभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने विभाग के एक कर्मचारी के सामान्य भविष्य निधि (GPF) से राशि निकालने की प्रक्रिया पूरी कराने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

GPF की राशि जारी करने के बदले मांगी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, विभाग में कार्यरत कर्मचारी नंदकुमार ने अपने बेटे की शादी के लिए जीपीएफ खाते से 5 लाख रुपए निकालने का आवेदन किया था। आरोप है कि आवेदन को आगे बढ़ाने और भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर ने 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। रिश्वत की मांग से परेशान कर्मचारी ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की।

दुर्ग में ACB की बड़ी कार्रवाई, जल संसाधन विभाग का बाबू 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

दुर्ग में ACB की बड़ी कार्रवाई, जल संसाधन विभाग का बाबू 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

शिकायत के सत्यापन के बाद बिछाया ट्रैप

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पहले पूरे मामले का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर रायपुर से पहुंची टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोपी को 10 हजार रुपए दिए। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई।

पूछताछ जारी, न्यायालय में किया जाएगा पेश

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक पूछताछ और दस्तावेजी कार्रवाई के लिए दुर्ग स्थित सर्किट हाउस लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। दस्तावेजी औपचारिकताओं के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश

एसीबी अधिकारियों ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले अवैध राशि की मांग करता है तो नागरिक इसकी सूचना तत्काल एसीबी को दें। शिकायत मिलने पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

SR हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में मनाया गया डॉक्टर्स डे

Durg: कुम्हारी में 4 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार, ग्राहक की तलाश में थे

Breaking: दुर्ग संभाग के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति, जारी हुई सूची