CG में कुसुम पावर प्लांट में बड़ा हादसा, साइलो गिरने से चपेट में आए 6 मजदूर, एक की मौत, 4 अभी भी दबे हैं नीचे

CG में कुसुम पावर प्लांट में बड़ा हादसा, साइलो गिरने से चपेट में आए 6 मजदूर, एक की मौत, चार अभी भी दबे हैं नीचे

CG Prime News@मुंगेली. मुंगेली जिले में गुुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के कुसुम पावर प्लांट में एक साइलो गिरने से एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं चार मजदूर अभी भी मलबे में दबे हैं जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार साइलो के गिरने से छह मजदूर उसकी चपेट में आए थे।बतां दे कि रामबोर्ड गांव में स्थित कुसुम इस्मेल्टर्स स्टील प्लांट में साइलो (स्टोरेज टैंक) गिरने से यह हादसा हुआ है।

read more: : छत्तीसगढ़ में पत्नी प्रताडि़त पति ने किया सुुसाइड, Video में बोला पत्नी, सास-ससुर, साले, साली ने किया बहुत टॉर्चर

राहत बचाव में जुटे राहतकर्मी
पुलिस ने बताया कि मामला सरगांव थाना इलाके का है। दुर्घटना के बाद प्लांट प्रशासन ने पहले तो लोगों को अंदर जाने से रोका, लेकिन हंगामे और कर्मचारियों के दबाव के बाद ही रेस्क्यू टीम को अंदर जाने दिया गया। फिलहाल, रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है।

जांच की मांग
हादसे के बाद घटनास्थल के पास बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन जुट गए हैं। उनकी मांग है कि हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। प्रभावित परिवारों ने प्लांट प्रबंधन से मुआवजे की मांग की है। वहीं प्लांट के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि हादसा प्रबंधन की लापरवाही से हुआ है। अंदर की मशीनों और स्ट्रक्चर की समय पर जांच और मरम्मत नहीं की गई थी, जिसकी वजह से यह घटना हुई। प्लांट विस्तार में जल्दबाजी का खामियाजा भुगतना पड़ा है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट, DRG के 3 जवान शहीद, एक जवान घायल

Breaking: दुर्ग जिले में गांजा बेचने वाले तस्कर की 8 करोड़ की कृषि भूमि फ्रीज

भिलाई में हेरोइन का अवैध कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार