Bhilai: बहू-बेटे का झगड़ा छुड़ाना सुसर को पड़ गया महंगा, आक्रोश में आकर महिला ने बुजुर्ग को दांत से काटा

भिलाई@CG Prime News. बहू-बेटे का झगड़ा छुड़ाना इंदिरा नगर हथखोज निवासी उधोराम सेन (60 वर्ष) को महंगा पड़ गया। बहू धनेश्वरी उर्फ पायल ने उसे दांत से काट दिया। इस पर उधोराम ने बहू के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने धारा 324 के तहत मामला दर्ज कर बहू को गिरफ्तार कर लिया तो उधोराम के बेटे रामकुमार ने अपनी पत्नी की जमानत ली।

भिलाई-3 थाना पुलिस ने बताया कि इंदिरा नगर हथखोज निवासी उधोराम सेन ने शिकायत में कहा है कि गुरुवार रात 10 बजे उसका बेटा रामकुमार और बहू धनेश्वरी उर्फ पायल आपस में विवाद करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों मारपीट करने लगे। दोनों की लड़ाई देख उधोराम बचाने के लिए पहुंचे। गुस्से में आकर धनेश्वरी ने ससुर उधोराम की दाहिने उंगली को दांत से काट दिया।

Related posts

शराब तस्करी मामले में दो आरोपित दोषी, दो-दो साल की सजा

मीनल चौहान की दो दिन पुलिस रिमांड, फॉरेक्स ट्रेडिंग ठगी में खुलेंगे कई राज

रेण नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दशहरा देखने आए थे मौसी के घर