भिलाई गोलीकांड: अमित का मुख्य सहयोगी मुकुल और डागी पिस्टल के मैग्जीन और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार, पुलिस की रेड कार्रवाई में पकड़ाए

भिलाई गोलीकांड: अमित का मुख्य सहयोगी मुकुल और डागी पिस्टल के मैग्जीन और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार, पुलिस की रेड कार्रवाई में पकड़ाए

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. भिलाई के ग्लोब चौक के आगे सेक्टर 10 में तीन युवकों पर 26 जून की रात गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी अमित जोश के दो और सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को प्रेस वार्ता में एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि फरार अमित के साथी सागर बाघ उर्फ डागी और मुकुल सुना को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाया आरोपी
फरार आरोपी मुकुल सुना के केलाबाड़ी दुर्ग मे होने की जानकारी प्राप्त होने पर टीम द्वारा घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। आरोपी की तलाशी लिए जाने पर इसके कब्जे से एक नग पिस्टल का मैग्जीन, दो जिंदा कारतूस और एक धारदार चाकू बरामद किया गया है।

अब तक इनकी हुई है गिरफ्तारी

ग्लोब चौक के आगे सेक्टर 10 में हुई गोलीकांड घटना में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। जिसमे अंकुर शर्मा, यशवंत नायडू, अमित जोश के जीजा बी. लक्की जार्ज, मां बिज्जी मोरिस और उसके साथी शंकर भाट को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है। फरार आरोपी अमित जोश की लगातार पतासाजी जारी है।

Related posts

मुख्यमंत्री साय ने हरेली तिहार पर कृषि औजारों और गौवंश की पूजा की

कोरबा में भीषण सड़क हादसा, कार से भिड़ी बाइक, दो लोगों की मौत

दुर्ग में नकली Gold Flake सिगरेट का खुलासा, 18 हजार सिगरेट जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार