भिलाई निगम के उद्यान अधिकारी के साथ सफाई कर्मी ने की मारपीट, आयुक्त ने नियमित कर्मचारी को किया निलंबित

भिलाई निगम के उद्यान अधिकारी के साथ सफाई कर्मी ने की मारपीट, आयुक्त ने नियमित कर्मचारी को किया निलंबित

CG Prime News@भिलाई. नगर निगम भिलाई (Nagar nigam bhilai) के उद्यान अधिकारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने वाले सफाई कर्मचारी को आयुक्त ने निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम भिलाई के सफाई कर्मचारी संतोष कुमार ने उद्यान अधिकारी तुलेश्वर साहू के साथ गाली गलौज मारपीट किया था। बता दें कि पीडि़त अधिकारी ने बताया कि उद्यान विभाग में कार्यरत नियमित कर्मचारी संतोष कुमार अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बढ़ती जा रही थी।

वेतन काटने पर किया झगड़ा
निलंबित नियमित कर्मचारी शराब पीकर ड्यूटी पर आकर काम नहीं करता था। उसके खिलाफ उद्यान अधिकारी द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बाद भी नहीं मानता था। काम नहीं करने के कारण जब उसका वेतन काटा गया तो गाली गलौज झगड़ा मारपीट पर उतारू हो गया। इस बात की शिकायत आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के पास गई उन्होंने सफाई कामगार के कृत को घोर अनुशासनहीनता एवं उदासीनता का परिचायक मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1956 के नियम तीन के कंडिका 1,2,3 के विरुद्ध आचरण को मानते उसको कारण बताओ का नोटिस दिनांक 9 दिसंबर को जारी गया।

आयुक्त ने कर्मचारियों को दी हिदायत
कारण बताओ नोटिस का जवाब संतोष पद नहीं पाए जाने के कारण उसके कृत को अनुशासनहीनता मानते हुए दिनांक 10 दिसंबर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान सफाई कर्मचारी जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर में पदस्थ रहेगा। वहीं पर अपना हाजिरी लगाएगा। आयुक्त पाण्डेय ने सभी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है, कि किसी प्रकार का अभद्रता, अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सबको समय पर पर आना है अपने विभाग में उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए दायित्व को करना है। सबके साथ सिविल सेवा आचरण अधिनियम के अंतर्गत व्यवहार करना है। चाहे जनता हो, अधिकारी हो, या जनप्रतिनिधि हो सबके साथ अच्छे आचरण से पेश आना है ।

Related posts

राहुल गांधी ने अभनपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, टपरी पर चाय पीकर दिल्ली लौटे

भिलाई में 19 साल के छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड

दुर्ग में डिप्टी CM साव ने किया योग, सांसद बोले-PM ने दिलाई वैश्विक प्रतिष्ठा