Bhilai: 18 लाख 69 हजार के हेरोईन के साथ पंजाब के 4 तस्कर गिरफ्तार

भिलाई में 18 लाख 69 हजार के हेरोईन के साथ पंजाब के 4 तस्कर गिरफ्तार

CG Prime News@दुर्ग. Bhilai: 4 Smugglers from Punjab Arrested with Heroin Worth 18.69 Lakhs दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के 4 हेरोईन तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18,69,000 रुपए का मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एएसपी सुखनंदन राठौर ने शुक्रवार को पे्रसवार्ता में बताया कि सभी आरोपी हाउसिंग बोर्ड भिलाई में किराए का मकान लेकर नशे का अवैध कारोबार संचालित कर रहे थे।

भिलाई में 18 लाख 69 हजार के हेरोईन के साथ पंजाब के 4 तस्कर गिरफ्तार

किराए के मकान में अवैध हेरोईन बिक्री करते पकड़े गए

एएसपी ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हाउसिंग बोर्ड भिलाई क्षेत्र में किराए के मकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर थाना जामुल पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।

91.9 ग्राम हेरोईन जब्त

रेड कार्यवाही के दौरान मौके से चार आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से कुल 91.9 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) एवं नगदी रकम जप्त की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त मादक पदार्थ को अमृतसर (पंजाब) से लाकर भिलाई में बिक्री करना बताया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 20(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. राजविन्दर कौर, उम्र 19 वर्ष, निवासी भौदपुर थाना तरसिक्का, जिला अमृतसर (पंजाब)
2. राजवीर सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी मजिठा रोड लक्ष्मी विहार गली नं. 5 थाना मजिठा रोड, जिला अमृतसर (पंजाब)
3. कुलदीप सिंह, उम्र 39 वर्ष, निवासी तरसिक्का, जिला अमृतसर (पंजाब)
4. लवप्रीत सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी भौदपुर थाना तरसिक्का, जिला अमृतसर (पंजाब)

जब्त सामग्री

1. हेरोईन (चिट्टा) 91.9 ग्राम (कीमती लगभग 18,69,000 रुपए)
2. नगदी रकम 31,000 रुपए

इस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना जामुल पुलिस एवं एसीसीयू टीम के अधिकारियों/कर्मचारियों की सक्रिय, समन्वित भूमिका रही। जिनके द्वारा त्वरित सूचना पर प्रभावी कार्रवाई की गई।

Related posts

छत्तीसगढ़- 33% महिला आरक्षण लागू करने शासकीय संकल्प होगा पेश

दुर्ग में मंत्री गजेंद्र की समीक्षा बैठक, बोले-जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

भिलाई के खुर्सीपार में 18 साल का लड़का 3.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार