बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई: शराब कोचियों गिरफ्तार

थाना बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई में 48 पौवा देशी शराब जप्त

अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

राजनांदगांव. पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना बसंतपुर पुलिस ने मोहारा ओवरब्रिज के पास दो व्यक्तियों को अवैध शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी अविनाश उर्फ मोनु गुप्ता (34) एवं सूरज जांगड़े (32) के कब्जे से कुल 48 पौवा देशी शराब और एक जुपिटर वाहन क्रमांक CG 08 AZ 0251 बरामद किया गया।थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में यह अभियान असामाजिक तत्वों और शराब कोचियों के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान का हिस्सा था। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बसंतपुर में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण संख्या 50/26 पंजीबद्ध किया गया।

आरोपियों और जप्त सामग्री का विवरण

  • आरोपी: अविनाश उर्फ मोनु गुप्ता, पिता स्व. राकेश गुप्ता, उम्र 34 वर्ष, निवासी नंदई कुआं चौक, थाना बसंतपुर।
    सूरज जांगड़े, पिता स्व. रमेश जांगड़े, उम्र 32 वर्ष, निवासी नंदई कुआं चौक, थाना बसंतपुर।

  • जप्त सामग्री:

    • 48 पौवा देशी प्लेन शराब, अनुमानित कीमत ₹3,840

    • घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (जुपिटर) क्रमांक CG 08 AZ 0251

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक नरेश सार्वा, सउनि मनमोहन साहु, प्र.आर. महेन्द्र साहू, प्र.आर. दीपक जायसवाल, आरक्षक अतहर अली एवं जामिन्द्र वर्मा की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस की अपील

राजनांदगांव पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध शराब बिक्री या आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल अपने नजदीकी थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर दें। पुलिस द्वारा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Related posts

राहुल गांधी ने अभनपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, टपरी पर चाय पीकर दिल्ली लौटे

भिलाई में 19 साल के छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड

दुर्ग में डिप्टी CM साव ने किया योग, सांसद बोले-PM ने दिलाई वैश्विक प्रतिष्ठा