यातायात जागरूकता के लिए जशपुर में ऑटो रैली

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जशपुर में ऑटो चालकों के साथ निकाली गई यातायात जागरूकता रैली।

सड़क सुरक्षा को लेकर जशपुर पुलिस की पहल

जशपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस द्वारा ऑटो रैली का आयोजन किया गया। यह रैली राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (01 जनवरी से 31 जनवरी 2026) के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसमें ऑटो चालकों के माध्यम से आम लोगों तक यातायात नियमों का संदेश पहुंचाया गया।

117 से अधिक ऑटो चालक रैली में शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में 117 से अधिक ऑटो चालकों ने भाग लिया। रैली एसडीओपी कार्यालय जशपुर से प्रारंभ होकर महाराजा चौक, सन्ना तिराहा, विरसा मुंडा चौक, जैन तिराहा, बस स्टैंड, पुरानी टोली होते हुए पुनः एसडीओपी कार्यालय में समाप्त हुई।

ऑटो चालकों को दी गई आवश्यक हिदायतें

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार ने ऑटो चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे आवश्यकता से अधिक सवारी न बैठाएं, वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस एवं बीमा अपडेट रखें, नशे की हालत में वाहन कतई न चलाएं और स्वयं यातायात नियमों का पालन करते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

आम नागरिकों से जशपुर पुलिस की अपील

जशपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन न चलाएं, ओवरस्पीडिंग और नशे में वाहन चलाने से बचें। पुलिस ने लोगों से गुड सेमेरिटन बनने की अपील करते हुए कहा कि किसी दुर्घटना की स्थिति में मौके से भागें नहीं, बल्कि घायलों की सहायता कर नजदीकी अस्पताल और थाना को सूचना दें। आपका एक प्रयास किसी की जान बचा सकता है।

Related posts

कार्तिक आर्यन-ममूटी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड, यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के सम्मान

छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित दल्लीराजहरा-रावघाट नई रेल लाइन परियोजना पूर्ण, स्पीड ट्रायल हुआ

सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा भारी, BJYM जिलाध्यक्ष समेत 3 पर FIR