BSP में कॉपर तार चोरी की कोशिश नाकाम, 4 आरोपी गिरफ्तार, 97 हजार रुपये का माल बरामद

BSP में कॉपर तार चोरी की कोशिश नाकाम, 4 आरोपी गिरफ्तार, 97 हजार रुपये का माल बरामद

CG Prime News@भिलाई. Attempt to steal copper wire at BSP foiled; 4 accused arrested भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर तार चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को भट्ठी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 130 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार बंडल, जिसकी अनुमानित कीमत 97,500 रुपए है, जब्त किया गया है। गिरोह के फरार सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया है।

CISF ने दर्ज कराई थी चोरी की रिपोर्ट

6 जून को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इकाई, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा भिलाई स्टील प्लांट के ओएचबी जंक्शन 2-3 प्रोजेक्ट स्टोर के पीछे स्थित क्षेत्र से 65-65 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार के दो बंडल चोरी करना का प्रयास किया गया है। कुल 130 किलोग्राम स्क्रैप कॉपर तार चोरी करने का प्रयास किया गया है। प्राप्त रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

BSP में कॉपर तार चोरी की कोशिश नाकाम, 4 आरोपी गिरफ्तार, 97 हजार रुपये का माल बरामद

सुनील को हिरासत में लेकर किया पूछताछ

विवेचना के दौरान आरोपी सुनील कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भिलाई इस्पात संयंत्र परिसर में प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर तार चोरी करने का प्रयास करना स्वीकार किया। घटना के दौरान आरोपियों को सीआईएसएफ द्वारा पकड़ा गया था। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया स्क्रैब कॉपर तार जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया था।

घटना के पश्चात फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इस क्रम में आरोपी उमेश बाग को दिनांक 08.06.2026 को तथा अन्य फरार आरोपी यमन उर्फ अमन एवं संदीप कुमार को दिनांक 09.06.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ प्रकरण का सफल निराकरण किया गया है।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

1. सुनील कुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी डाक बंगला उत्कल चौक, पुरैना, भिलाई।
2. उमेश बाग, उम्र 23 वर्ष, निवासी डाक बंगला उत्कल चौक, पुरैना, भिलाई।
3. यमन उर्फ अमन बेहरा, उम्र 20 वर्ष, निवासी डाक बंगला उत्कल चौक, पुरैना, भिलाई।
4. संदीप कुमार, उम्र 19 वर्ष, निवासी डाक बंगला उत्कल चौक, पुरैना, भिलाई।

इस टीम ने की कार्रवाई

प्रकरण के सफल निराकरण में थाना भिलाई भट्ठी पुलिस की टीम द्वारा सतत पतासाजी एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश कांत, सउनि भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू, आरक्षक जयनारायण यादव, बालेन्द्र द्विवेदी और युगल देवांगन की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज

Breaking: निगम की महिला पार्षद पर बर्खास्तगी की लटकी तलवार, फर्जी निकला जाति प्रमाण पत्र

जयपुर में अवैध पटाखा गोदाम में भीषण आग, बच्चे समेत 4 की मौत, 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे